उद्देश्य एवं लक्ष्य
अच्छे सुयोग्य नागरिक बनाना।
पत्रकार हित कानूनों को लेकर प्रतिबंध रहना।
पत्रकारों को मौलिक अधिकार देना।
पत्रकारों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण देना।
पत्रकारों के लिए कार्यशालाएँ आयोजित करना।
पत्रकारों के लिए बीमा पॉलिसी देना।
पत्रकारों के लिए सरकारी और अर्ध-सरकारी लाभों व रियायतों के लिए प्रयास करना।
पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाना।
पत्रकारिता क्षेत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष योजनाएँ बनाना।
जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य और शालीन विधि से समाचार, विचार, टीकाएँ और जानकारी देना।
समाज को महत्वपूर्ण घटनाओं, मुद्दों और विचारों के बारे में जानकारी देना।
शासन, व्यवसायों और अन्य ताकतवर संस्थाओं को जवाबदेह ठहराना।
लोकतंत्र को मजबूत करना।
आजाद भाषण और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना।
उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए उपभोक्ता फोरम गठित करना।
वॉटर रिसोर्स/वॉटर हारवेस्टिंग, संरक्षण, पानी बचाव तथा पानी के लिए आयोजित सभी प्रकार के कार्यक्रमों का संचालन करना।
किसानों के लिए नई तकनीक उपलब्ध कराना, किसान मेलों, जागरूकता शिविरों, प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन करना। किसानों को उचित मूल्य पर खाद, बीज, उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए किसान केंद्र खोलना।
किसानों के हितार्थ ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देना। ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों की पैदावार, पैकिंग एवं उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराना।
बेरोजगार युवा वर्ग के रोजगार हेतु नई तकनीकी/गैर-तकनीकी जानकारी के लिए प्रशिक्षण शिविरों, रोजगार मेलों, सरकारी ई-मित्रों, स्टोर्स का संचालन करना।
गाँवों के विकास हेतु यूथ क्लबों, खेल स्टेडियमों, गाँव विकास योजनाओं का संचालन करना। सरकारी/गैर-सरकारी संस्थाओं, विभागों से समन्वय स्थापित कर अनुदान/दान प्राप्त कर योजनाओं का संचालन करना।
युवाओं को नशे से बचाव हेतु नशा मुक्ति शिविरों, केंद्रों का संचालन करना तथा नशा रोकने के लिए हर प्रकार की योजनाओं का संचालन करना।
मानव जाति में राष्ट्रीयता का विकास करना, सर्वधर्म समभाव की भावना विकसित करना।
संस्था को सर्वव्यापी बनाने हेतु समस्त भारतवर्ष में आवश्यकतानुसार संस्था की शाखाएँ खोलना तथा जरूरतमंदों को लाभ पहुँचाना।
संस्था के कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु कर्मचारियों, अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की नियुक्ति करना।
परिवहन मंत्रालय/विभागों से समन्वय स्थापित कर छात्रों, युवाओं एवं समस्त महिलाओं-पुरुषों हेतु परिवहन जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का संचालन करना तथा इसके लिए सरकारी/गैर-सरकारी आर्थिक सहायता की व्यवस्था करना।